फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 50 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने शनिवार रात भवानी उर्फ सोनू निवासी गांव चरखी को 50 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी भवानी को पुलिस ने सूचना के आधार पर भिवानी-दादरी रोड पर नाकेबंदी के दौरान पकड़ा।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ एएसआई राजकपूर पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान सांगवान वाटिका के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि भवानी उर्फ सोनू, निवासी गांव चरखी, कार में भिवानी से हेरोइन लेकर आ रहा है। इस पर पुलिस ने एक ढाबा के पास भिवानी-दादरी रोड पर नाकेबंदी की।
कुछ देर बाद एक कार को रुकवाया गया। उसमें चालक दीपक निवासी घसौला और भवानी उर्फ सोनू सवार मिले। तलाशी लेने पर भवानी से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन कब्जे में लेकर भवानी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें