फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवक लेकर आया चिट्टा बस स्टैंड पर उतरते ही काबू

Fri, 13 Jun 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चिट्टा समेत पकड़ा गया आरोपी प्रवीन। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। नशीले पदार्थों व तस्करों की तलाश के लिए चलाए गए सर्च अभियान में पुलिस को दूसरी सफलता मिली है। पुलिस ने पांडवान निवासी प्रवीन को दादरी बस स्टैंड क्षेत्र से 11 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई। उसके खिलाफ शहर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बुधवार को सदर थाना प्रबंधक निरीक्षक तेजपाल को गुप्त सूचना मिली कि पांडवान निवासी प्रवीन चिट्टा बेचता है। वह फिलहाल दिल्ली से आया है और दादरी बस स्टैंड पर उतरा है और पूर्ण मार्केट की गली नंबर एक में खड़ा है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम पूर्ण मार्केट पहुंची और संदिग्ध परिस्थितियों में खड़े युवक को काबू कर लिया। उसके पास मादक पदार्थ होने का संदेह होने पर पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर वरिष्ठ कुश्ती कोच विकास को मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में आरोपी प्रवीन की तलाशी लेने पर 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बस स्टैंड चौकी ले गई। वहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें