फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ऑनलाइन फूड डिलीवरी बाॅक्स में लाया 25 एमटीपी किट, युवक गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पटेलनगर निवासी युवक को मंगलवार 25 मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए ऑनलाइन फूड डिलीवरी करने वाले बॉक्स में किट लेकर आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 25 एमटीपी किट 4,100 रुपये में बेचने आया था। बता दें कि एमटीपी किट का अवैध तरीके से गर्भपात करने में इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि पटेल नगर का सुनील एमटीपी किट बेचने का काम करता है। इस पर सिविल सर्जन डॉ. सपना चौधरी, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा ने टीम का गठन किया। टीम में डिप्टी सिविल सर्जन सुभाष खतरेजा, ड्रग्स कंटोलर ऑफिसर अजय कुमार और अजय बिश्नोई को शामिल किया। टीम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मी नवीन कुमार को बोगस ग्राहक बनाकर सुनील के पास भेजा और एमटीपी किट के बारे में पूछा।
सुनील 4,000 रुपये में एमटीपी किट बेचने को तैयार हो गया। सुनील एमटीपी किट की डिलीवरी करने जोमेटो डिलीवरी ब्वाॅय बनकर आजाद नगर थाने के पास आया। इसके बाद नवीन ने सुनील को यूपीआई आईडी से 4,100 रुपये भेजकर 25 एमपीटी किट खरीद ली। वहीं, इशारा मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और सुनील को पकड़ लिया। आजाद नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें