फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बूस्टिंग स्टेशन में युवक को पीटा, पीजीआई रेफर

Wed, 10 Apr 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दो लोगों ने बूस्टिंग स्टेशन के अंदर वाल्मीकि बस्ती निवासी एक युवक को पीट दिया। बाद में आरोपी उसे बेसुध छोड़कर वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उसके भाई के बयान पर शहर थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में वाल्मीकि बस्ती निवासी प्रमोद ने बताया कि आठ अप्रैल को उनका भाई विकास शहर के रविदास बूस्टिंग स्टेशन पर घायल अवस्था में पड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और विकास को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकाें ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। प्रमोद ने बताया कि उसके भाई विकास को अभी होश नहीं आया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर पूछताछ की तो पता चला कि किसी बात को लेकर वाल्मीकिनगर निवासी शुभम और काकू का विकास के साथ झगड़ा हुआ था। उसका आरोप है कि इन दोनों ने डंडे और पत्थर से विकास पर हमला किया और बेहोश होने पर बूस्टिंग स्टेशन पर उसे छोड़कर फरार हो गए। अब पुलिस ने प्रमोद की शिकायत पर शुभम और काकू पर केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें