फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विभाग ने वार्डाें में रखवाए कैंपर, मरीजों को खारे पानी से छुटकारा

Wed, 10 Apr 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में रखवाए गए पानी के कैंपर। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों को अब खारा पानी नहीं पीने पड़ेगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों की परेशानी को कम करने के लिए वार्डाें में कैंपर रखवा दिए हैं। अमर उजाला ने आठ अप्रैल के अंक में मरीजों से जुड़ी इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। इसके तुरंत बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करवा दी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की टंकियों को खारे पानी से भरा गया था। इस कारण वार्डाें में उपचाराधीन मरीजों को काफी दिक्कत हो रही थी। इस पानी को पीने की बजाय मरीज दुकानों से पानी की बोतल खरीदने के लिए मजबूर थे। इस समस्या को अमर उजाला ने आठ अप्रैल के अंक में इलाज कराने के लिए आए मरीजों को खरीदकर पीना पड़ रहा पानी शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारी हरकत में आए और वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर कई वार्डाें में पानी के कैंपर रखवा दिए।
टैंकों को भरवा रहा प्रशासन, पेयजल की बर्बादी न करें लोग : उपायुक्त



चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर के निर्देशों पर जिले के ज्यादातर जलघरों के टैंकों को भर दिया गया है। उपायुक्त स्वयं लगातार पानी की उपलब्धता का जायजा ले रहीं हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए हैं। उनका कहना है कि उम्मीद है कि लोगों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। पानी संरक्षण के लिए उपायुक्त ने लोगों से पेयजल व्यर्थ न बहाने और पानी की बर्बादी रोकने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें