चरखी दादरी। गांव पांडवान निवासी योगबीर सांगवान को अखंड भारत विकास पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वह पिछले कुछ सालों से युवाओं को सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करते आ रहे हैं। क्षेत्र की समस्याएं उठा रहे हैं। योगबीर सांगवान ने यह जिम्मेदारी मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी संगठन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचाराधारा को जन- जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। संवाद
फोटो-15
योगबीर सांगवान। स्रोत : स्वयं