फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खरीद के बाद बाजरा की उठान शुरू

Fri, 11 Oct 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीद एजेंसी ने पहले दिन 10 वाहनों में 6500 बैग पहुंचाए घसोला गोदाम में, वीरवार को 570 पंजीकृत किसान मंडी लेकर पहुंचे 14,993 क्विंटल बाजरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अनाज मंडी में लगातार बढ़ रही बाजरे की आवक को देखते हुए हैफेड ने खरीद के साथ उठान भी शुरू करवा दी है। वीरवार को पहले दिन 10 गाड़ियों के जरिये 6500 बैग घसोला स्थित गोदाम में पहुंचाए गए।
वीरवार तक की अगर स्थिति देखें तो दादरी मंडी में 2467 किसानों ने गेटपास कटवाए हैं। 67,527 क्विंटल बाजरा अब तक मंडी में पहुंचा है। इसमें से एजेंसी 26,472 क्विंटल बाजरा खरीद चुकी है। 41,055 क्विंटल बाजरा की अभी खरीद बाकी है।
विज्ञापन

वहीं, अगर केवल वीरवार की स्थिति देखें तो दादरी मंडी में 570 पंजीकृत किसानों ने गेटपास कटवाए। ये किसान 14,993 क्विंटल बाजरा लेकर मंडी पहुंचे। इनमें से कुछ ही किसानों का बाजरा एजेंसी की ओर से शाम तक खरीदा गया। दूसरी ओर आवक जोर पकड़ती देखकर एजेंसी ने खरीदे गए बाजरे का वीरवार से उठान शुरू करवा दी है। सुबह से शाम तक 10 वाहनों ने घसोला गोदाम का एक-एक फेरा लगाकर खरीदे गए बाजरा को वहां तक पहुंचाया।
विज्ञापन

किस केंद्र पर क्या है आवक और खरीद की स्थिति
खरीद केंद्र कुल गेटपास कुल आवक कुल खरीद
दादरी 2467 67,527 26,472
बाढड़ा 540 13,521 7,656
झोझूकलां 513 13,445 2,487

- 56,810 किसानों ने करवाया है पोर्टल पर पंजीकरण
दादरी जिले में 2,56,113 हेक्टेयर जमीन पर किसानों ने बाजरे की बिजाई की थी। वहीं, भाव भावांतर योजना का लाभ लेने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर 56,810 किसानों ने पंजीकरण करवा रखा है। मंडी में सरकारी रेट पर बाजरा केवल पंजीकृत किसान ही बेच सकते हैं।
वर्सन:
खरीदे गए बाजरे की वीरवार से उठान शुरू करवा दी गई है। पहले दिन बाजरे के 6500 बैग गोदाम में पहुंच जाएंगे। तीनों केंद्रों पर खरीद सुचारु रूप से जारी है।
-राजेश कुमार, मैनेजर, हैफेड
फोटो: 13
मंडी से बाहर निकलता बाजरा के बैग से भरे ट्राला। संवाद
फोटो: 14
दादरी अनाज मंडी में खरीदा गया बाजरा बारदाना में भरते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें