फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: योग मैराथन आज, रोज गार्डन से होगी शुरुआत

Sun, 14 Jun 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन और योग को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी कड़ी में सोमवार को आयोजित जिलास्तरीय योग मैराथन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मैराथन का शुभारंभ प्रात: 6 बजे रोज गार्डन से किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि योग दिवस को व्यापक जनभागीदारी के साथ मनाने के लिए जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग व योग युक्त-नशा मुक्त हरियाणा थीम के साथ जिलास्तरीय योग मैराथन आकर्षण का केंद्र होगी।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का माध्यम है। योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाभर में योग अभ्यास प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं जिनमें बड़ी संख्या में नागरिक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें