फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग स्पर्धा: लड़कियों के वर्ग में बबली, साक्षी और मोहित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। चंपापुरी स्थित संस्कृत महाविद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय योग स्पर्धा का आयोजन किया गया। योग स्पर्धा में लड़के और लड़कियों ने अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। लड़कों के वर्ग में दीपांशु ने बाजी मारी जबकि लड़कियों के वर्ग में बबली और साक्षी अपने आयु वर्ग में विजेता बनी।
विज्ञापन

पीटीआई विनोद कुमार ने बताया कि लड़कियों के अंडर-19 आयु वर्ग में बबली ने पहला और किरण ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग में मोहित ने पहला और रश्मि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-14 आयु वर्ग में साक्षी पहले व भावना दूसरे स्थान पर रही।
लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में रौनक ने पहला और रोहित दूसरे स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग में आदित्य ने पहला और विचार ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-19 आयु वर्ग में दीपांशु ने प्रथम और अंकुर दूसरे स्थान पर रहा। आयोजन में दिनेश शास्त्री, रविंद्र पीटीआई, आचार्य प्रवीन व मनोज पीटीआई का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें