बिजली निगम के एक्सईएन ग्रामीणों को समझाते हुए।
चरखी दादरी। बिजली की किल्लत से परेशान गांव समसपुर के ग्रामीणों ने वीरवार को एक्सईएन कार्यालय के सामने डेढ़ घंटे तक बवाल काटा। ग्रामीण एक्सईएन से बोले- साहब,रातभर जापा आली यानी जच्चा कै बीजणा तक हवा हाकणी पड़ैया सै, म्हारी बिजली तै दादरी शहर तै ए जोड़ दो। (ग्रामीण बोले- एक्सईएन साहब, जच्चा-बच्चा को रातभर हाथ का पंखा यानी बीजणा से हवा करनी पड़ती है।) ग्रामीण कार्यालय के सामने डटे रहे, बाद में डीसी से मिलने चले गए।
ग्रामीण ट्रैक्टर में सवार होकर बिजली निगम कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण एक्सईएन के ऊपरी मंजिल पर बने कार्यालय के सामने बैठ गए। ग्रामीण प्रवीन, भूपेंद्र, जोगेंद्र सिंह, अमित, कुलदीप सिंह, जितेंद्र आदि का कहना था कि उनके गांव में काफी समय से दादरी शहर से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। अब उनके गांव की सप्लाई गांव मोरवाला स्थित 33 केवीए पावर सब स्टेशन से जोड़ दी गई। इस वजह से बिजली गायब रहती है।