फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निदेशक के आदेश के बाद भी बौंदकलां सीएचसी में शुरू नहीं हुई एक्स-रे सुविधा

Tue, 10 Dec 2024 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बौंदकलां। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अनिल बिरला के आदेश के बावजूद बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे सुविधा शुरू नहीं हुई है। निदेशक की ओर से 27 नवंबर को 4 दिन के अंदर यह सुविधा शुरू करने का आदेश दिया गया था। वहीं, कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राजविंद्र मलिक का कहना है कि सीएचसी में डार्करूम तैयार किया जा रहा है। बुधवार तक सेवा शुरू कर दी जाएगी।
बता दें कि करीब पांच माह पहले बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नई एक्स-रे मशीन पहुंची थी। उसके बाद से मशीन बंद कमरे में धूल फांक रही है। क्षेत्र के लोग विभाग, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से कई दफा एक्स-रे सुविधा शुरू करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन, अब तक नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

दूसरी ओर 28 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अनिल बिरला दो दिवसीय दौरा के तहत दादरी पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने बौंदकलां और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। उस दौरान उन्होंने दोनों जगहों एक्स-रे सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए थे। बौंदकलां के लिए उन्होंने बाकायदा चार दिन की डेडलाइन तय की थी। इस डेडलाइन से ढाई गुना समय ज्यादा हो चुका है, लेकिन, अभी तक एक्स-रे सुविधा शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

डार्करूम कराया जा रहा तैयार, सीआर सिस्टम भी मिलने की उम्मीद : जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो टेंडर प्रक्रिया के जरिये बौंदकलां में डार्करूम तैयार कराया जा रहा है। ताकि, एक्स-रे सेवा शुरू की जा सके। मंगलवार तक डार्करूम बनकर तैयार हो जाएगा। बुधवार से बौंदकलां में एक्स-रे सुविधा शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें