फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पैसेंजर ट्रेन के आगे छलांग लगा महिला ने की आत्महत्या

Thu, 13 Mar 2025 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 20
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में मृतका के पोस्टमार्टम के लिए कागजी कारवाई करती पुलिस टीम। संवाद

- भिवानी जिले के गौरीपुर गांव निवासी मृतका का दादरी जीआरपी चौकी ने नागरिक अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम, मानसिक रूप से परेशान थी मृतका
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भिवानी जिले के गौरीपुर गांव निवासी महिला ने मानहेरू रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका दर्शन देवी (40) का दादरी जीआरपी चौकी पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की है।
विज्ञापन



जीआरपी चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली कि मानहेरू रेलवे स्टेशन के समीप रेवाड़ी-हिसार पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतका की शिनाख्त गौरीपुर निवासी दर्शना देवी के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से परेशान थी। इसके चलते यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें