फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जतिन बलाली और प्रशांत समसपुर के बीच बराबरी पर छूटा कुश्ती मुकाबला

Mon, 18 Aug 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 45 से 46
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::

- झोझूकलां के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में गोगा नवमी पर कराया गया कुश्ती दंगल, 120 से अधिक पहलवान पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गोगा नवमी पर रविवार को झोझूकलां के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में कुश्ती दंगल कराया गया। इसमें 120 से अधिक पहलवान भाग लेने पहुंचे और मुकाबले के दौरान उन्होंने अपने दांव-पेच से दर्शकों को रोमांचित किया।
पहले मुकाबले में में अन्नी रोहतक ने सुनील मैहड़ा को शिकस्त दी। इसके बाद हुए मुकाबले में मोनू बापोड़ा ने धीरज समसपुर को हराया। जतिन बलाली और प्रशांत समसपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। एक अन्य मुकाबले में नितिन दादरी ने हर्ष गोधड़ी को मात दी।
विज्ञापन

मनदीप ने पवन भिवानी को हराया। सुनील मैहड़ा और मनजीत फतेहगढ़ के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। अतुल बापोड़ा ने अजय फतेहगढ़ को, सोमबीर फतेहगढ़ ने मनीष बापोड़ा को, अकेश बलाली ने कर्मबीर टीटान और सचिन गोधड़ी ने अमित फतेहगढ़ को शिकस्त दी।
विज्ञापन

दंगल के आयोजन में महादेव बलाली, प्रीतम, विरेंद्र पहलवान, मस्टर कर्मवीर, सरपंच अशोक बंटी, विकास कोच, एडवोकेट सुरेंद्रपाल आदि का सहयोग रहा। आयोजन के दौरान एसएचओ बलवान सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें