चरखी दादरी। मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन की ओर से गांव लाड स्थित पंचायत घर और ग्राम काकड़ौली हुक्मी में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 348 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। 28 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। सात लोगों ने मरणोपरांत आंखें दान करने का संकल्प-पत्र भरा।
इस दौरान संगठन का 253वां रोजगार मेला भी आयोजित किया गया। इसमें 300 से अधिक युवाओं ने पंजीकरण करवाया। इनमें से 27 युवाओं का चयन किया गया। इस दौरान सरपंच प्रद्युम्न शर्मा, रमेश काकड़ोली,धर्मपाल रावा, पहलवान प्रकाश, पुलकित और वीरभान विशेष रूप से उपस्थित हुए।
मनीषा की याद में लगाया शिविर
शिविर के संयोजक अनिल साहू ने बताया कि यह शिविर गांव सिंधानी की निजी स्कूल शिक्षिका मनीषा की याद में आयोजित किया गया। संगठन मांग करता है कि सरकार 24 घंटे में मनीषा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ठोस कदम उठाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो संगठन मजबूर होकर सड़कों पर उतरेगा और आमरण अनशन एवं धरना देगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।