चरखी दादरी। कुश्ती संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता गांव फतेहगढ़ स्थित हनुमान व्यायामशाला में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कुश्ती संघ के प्रधान चांद बिठलिया शामिल हुए। लड़कों के 125 किलोग्राम भारवर्ग में सकेश तो लड़कियों के 72 किलोग्राम वर्ग में नविता विजेता बनी।
लड़कियों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता के अंडर-15 आयु वर्ग के 36 किलोग्राम भार वर्ग में अनीता प्रथम स्थान पर रही। 42 किलोग्राम वर्ग में प्रीति और 46 किलोग्राम वर्ग में प्रियंका ने बाजी मारी। इसी प्रकार 50 किलोग्राम वर्ग में रजनीता, 54 किलोग्राम वर्ग में नेहा व 58 किलोग्राम में सिमरन ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता के अंडर 15 आयुवर्ग के 38 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक, 41 किलोग्राम में हितेश, 44 किलोग्राम में पंकज प्रथम रहा। इसी प्रकार 48 किलोग्राम वर्ग में दीपक, 52 किलोग्राम में नितिन, 57 किलोग्राम में रोहित व 62 किलोग्राम वर्ग में साहिल प्रथम रहा।
लड़कों की ग्रीको रोमन प्रतियोगिता के अंडर-15 आयु वर्ग के 38 किलोग्राम में मोहित प्रथम स्थान पर रहा। 41 किलोग्राम वर्ग में निखिल, 44 किलोग्राम में गर्वित, 48 किलोग्राम में राहुल, 52 किलोग्राम वर्ग में नितिन ने बाजी मारी।
अंडर-20 आयु वर्ग की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम में आकाश प्रथम रहा। इसी प्रकार 61 किलोग्राम में रिकू, 65 किलोग्राम में नितिन, 70 किलोग्राम में विकास, 74 किलोग्राम में ध्रुव, 79 किलोग्राम में प्रतीक ने बाजी मारी। 86 किलोग्राम वर्ग में मनीष, 92 किलोग्राम में मान कुमार, 97 किलोग्राम में अमन, 125 किलोग्राम में सकेश ने प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी प्रकार ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में 55 किलोग्राम वर्ग में राहुल, 60 किलोग्राम में भूपेश, 63 किलोग्राम में नरसी, 67 किलोग्राम में प्रदीप, 72 किलोग्राम वर्ग में दीपक, 82 किलोग्राम वर्ग में सचिन ने बाजी मारी।
लड़कियों की अंडर-20 आयु वर्ग के 50 किलोग्राम भारवर्ग में पुष्पा, 53 किलोग्राम में पायल, 55 किलो भारवर्ग में रितू, 57 किलोग्राम में शीतल, 68 किलोग्राम में मेघना, 72 किलोग्रम वर्ग में नविता प्रथम स्थान पर रही।
- अंडर-23 आयुवर्ग के ये रहे परिणाम
लड़कों की अंडर 23 आयुवर्ग की फ्री स्टाइल प्रतियोगिता के 57 किलोग्राम वर्ग में आकाश, 61 किलोग्राम में रिंकू, 65 किलोग्राम में मनजीत, 70 किलोग्राम में विकास, 74 किलोग्राम में रोहित, 79 किलोग्राम में प्रतीक, 86 किलोग्राम में मनीषा, 92 किलोग्राम में श्रेयाप्रताप प्रथम स्थान पर रहा। वहीं, लड़कियों के वर्ग में 50 किलोग्राम में साक्षी, 53 किलोग्राम में सोनिया, 55 किलोग्राम में रजनी, 65 भार वर्ग में ज्योति, 68 भारवर्ग में मेघना, 72 भार वर्ग में नविता, 76 भार वर्ग में प्रियंका ने बाजी मारी।
- 14 से होगी राज्य स्तरीय स्पर्धा
जिला कुश्ती संघ के महासचिव कृष्ण कोच फतेहगढ़ ने बताया कि उक्त प्रथम विजेता पहलवान 12 से 14 अगस्त को झज्जर जिले के गांव सिलाना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्णायक की भूमिका कोच विकास, देवेंद्र, राहुल, प्रवीन, संदीप, रतन रानीला,दयानंद कलकल,सज्जन मंदौला ने निभाई।
- ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कृष्ण पहलवान, टोनी, हजारी, ईश्वर, नरेश हवलदार, नरेंद्र, राजेंद्र, नरेश, सुखवीर सांजरवास, कैप्टन जोरा सिंह, सज्जन इमलोटा, धोलिया गोठड़ा, अनिल संतोखपुरा, यासिन, धर्मेंद्र पीटीआई, संजय चरखी, विनोद उपस्थित रहे।