फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान यौन शोषण प्रकरण : चरखी दादरी में खापों और संगठनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Apr 2023 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
परशुराम चौक से गुजरते प्रदर्शनकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। महिला पहलवान यौन शोषण मामले में कार्रवाई न होने पर चरखी दादरी की खापों और संगठनों ने वीरवार को शहर में प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की गई। लघु सचिवालय पहुंचकर एसडीएम नवीन कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, लघु सचिवालय में खाप पदाधिकारियों ने शुक्रवार सुबह जंतर-मंतर कूच करने की घोषणा की।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे सामाजिक संगठनों और खापों के पदाधिकारी रोज गार्डन में एकत्र हुए। वहां विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने पहलवान यौन शोषण मामले को लेकर अपने विचार रखे और सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। ठीक 11 बजे संगठनों ने प्रदर्शन की शुरुआत की और इसके बाद बस स्टैंड रोड और परशुराम चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदर्शन के मद्देनजर सचिवालय में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहे। करीब दस मिनट के इंतजार के बाद एसडीएम नवीन कुमार प्रदर्शनकारियों के बीच ज्ञापन लेने पहुंचे।
प्रदर्शन में इन्होंने लिया भाग
फौगाट खाप-19 के प्रधान बलवंत नंबरदार और सचिव सुरेश फौगाट, सांगवान खाप-40 सचिव नरसिंह डीपीई व सूरजभान सांगवान, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, पूर्व संसदीय सचिव रणसिंह मान, सीआईटी राज्य उप-प्रधान कमलेश भैरवी समेत 15 से अधिक जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें