फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: दोनों एसटीपी को जोड़ने के लिए पाइप लाइन डालने का काम शुरू

Mon, 13 Feb 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शुरू हुआ रेलवे लाइन के नीचे पाइप लाइन बिछाने का काम। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। एक साल बाद कपूरी से दिल्ली रोड एसटीपी तक रेलवे लाइन के नीचे से सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। करीब 30 इंची चौड़ी पाइप रेलवे लाइन व सड़क के नीचे से बिछाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट मशीन के जरिये अंडरग्राउंड खुदाई करते हुए पूरी की जाएगी। सड़क को उखाड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह काम पूरा होते ही शहर का कपूरी एसटीपी दिल्ली रोड एसटीपी से कनेक्ट हो जाएगा। दोनों एसटीपी का पानी ड्रेन आठ में डाला जाना है।बता दे कि शहर में दो एसटीपी हैं जिनके जरिये दूषित पानी की निकासी की जाती है। रामनगर-कपूरी के समीप बने एसटीपी में शहर के 50 फीसदी हिस्से का दूषित पानी जाता है। इसी प्रकार दिल्ली रोड एसटीपी में शहर के 70 फीसदी क्षेत्र का दूषित पानी पहुंचता है। दोनों एसटीपी पिछले करीब दो साल से सही ढंग से वर्किंग में नहीं होने से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। खासकर बारिश के मौसम में एसटीपी स्टोरेज टैंक भर जाने पर दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाती। इससे शहर की सीवर लाइनों पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। मेन लाइनें भी ब्लॉक हो जाती हैं और सीवर व्यवस्था चरमरा जाती है।इसे देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों एसटीपी को जोड़ा जाना है। इसके जरिये रामनगर एसटीपी का दूषित पानी दिल्ली रोड एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। वहां से यह पानी उपचारित करने के बाद ड्रेन नंबर-8 में डाला जाएगा। इसके लिए समसपुर एसटीपी से ड्रेन नंबर-आठ तक पाइप लाइन डाली जा रही है और यह कार्य भी चल रहा है। करीब 250 मीटर लंबाई में पाइपलाइन डालने का काम अभी बचा है।
विज्ञापन

- एक सप्ताह में पूरा होगा काम
रामनगर एसटीपी से दिल्ली रोड एसटीपी के बीच में रेलवे लाइन पड़ती है। अब रेलवे लाइन के नीचे से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह में यह काम पूरा होने की उम्मीद है। जनस्वास्थ्य विभाग ने इस लाइन के लिए 10 लाख रुपये की राशि रेलवे विभाग में जमा करवानी पड़ी है।
- डीसी भी मांग चुकी स्टेट्स रिपोर्ट
बता दें कि इस समय एसटीपी में पानी स्टोरेज की जगह नहीं है। इस पानी को कई बार बधवाना नहर में भी डाल दिया जाता है। नहर से जलघरों में पानी पहुंचता है जिससे जलघरों का पानी भी खराब हो जाता है। 7 जनवरी को डीसी ने पार्षदों की मीटिंग में जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से सात दिन में सीवर समस्या की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

विभाग ने रेलवे लाइन के नीचे से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। मशीन से लाइन के नीचे अंडरग्राउंड पाइप डाले जाएंगे। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे लाइन के नीचे मोटी पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

-बीके जावला, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें