दादरी में बुधवार सुबह और शाम बारिश होने के बाद हालात और बुरे बन गए हैं जबकि 16 घंटे बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुध नहीं ली। महिलाओं ने बताया कि विभाग व प्रशासन की समस्या के प्रति नजरअंदाजगी को देखते हुए ही उन्होंने रोड जाम करने का निर्णय लिया
चरखी-दादरी में बारिश के बाद बनी जलभराव की समस्या को लेकर दादरी शहर की महेंद्रगढ़ चुंगी पर वीरवार दोपहर महिलाओं ने जाम लगा दिया। आक्रोशित महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की जबकि जबरन आगे बढ़ने वाले वाहन चालकों से भी उनकी जमकर बहस हुई।
विज्ञापन
नई सब्जी मंडी क्षेत्र निवासी महिला मुन्नी, पिंकी, सरोज, पूनम और मोनिका ने बताया कि पिछले एक माह से क्षेत्र की सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है जबकि मुख्य गलियों व सड़कों से भी पानी की निकासी नहीं हो रही। बुधवार सुबह और शाम बारिश होने के बाद हालात और बुरे बन गए हैं जबकि 16 घंटे बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुध नहीं ली। महिलाओं ने बताया कि विभाग व प्रशासन की समस्या के प्रति नजरअंदाजगी को देखते हुए ही उन्होंने रोड जाम करने का निर्णय लिया