आत्मविश्वास और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर महिलाएं स्वाभिमान से जिंदगी जी सकती हैं। लड़कियों को न तो कभी घबराना चाहिए और न ही किसी से डरना चाहिए। अत्याचार को कभी सहन न करे। यह बात जनता कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कही। इस समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में झज्जर की धापा ताई की सराहना करते हुए प्रत्येक जिला में इस प्रकार के संगठन बनाए जाने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने बेसहारा बच्चों के लिए हरिहर योजना का शुभारंभ किया। इसमें सरकार अनाथालय में पल रहे बच्चों के बालिग होने पर उनके लिए नौकरी और उच्च शिक्षा का प्रबंध करेगी। मुख्यमंत्री ने दीपा मलिक के अनुरोध पर पैरा ओलंपिक व पैरा एथलीट खेलों को सामान्य खेल श्रेणी में ही माने जाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि खाप पंचायत में महिलाएं अपनी आवाज उठाकर नारी सशक्तीकरण की सुदृढ़ नींव रख सकती हैं। वहीं, गर्भ में पल रही बेटियों की रक्षा करने में सामाजिक संगठन कारगर भूमिका निभा सकते हैं। समारोह में मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पूजा ने अपने काव्य पाठ से खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर उपायुक्त ने जिला की श्रेष्ठ उपलब्धियों हासिल कर रही महिलाओं व लड़कियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
इन महिलाओं को मिला सम्मान
समारोह में माउंटेरियन ले. कर्नल सुमनलता सांगवान, बीके वसुधा, बीके ज्योति, निर्मल शर्मा, रोशनी शर्मा, डॉ. अनीता गुलिया, डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. संतोष कुमारी, ममता, सुदेश कुमारी, कविता धनखड़, डॉ. सविता शर्मा, सुनीता देवी, रश्मि शर्मा, राखी, पूनम कुमारी, प्रमिला देवी, मुकेश, वेदवंती, कुसुमलता, डॉ. मोनिका, संतोष, मंगला, रेणु, मंजू, शकुंतला, बबीता, रीना, मीना, राजवंती, कोमल, ज्योति शर्मा, जसबीर, रेखा, मंजू वत्स, सानिया, दिशा गोयल, स्वीटी, प्रेम कुमारी, निशा शर्मा, फोलाक्षी, अंजू आर्य, दर्शना, लक्ष्मी प्रजापति, शकुंतला श्योराण, सुनीता शर्मा, ललिता, मोनिका, सुनीता, परवारी देवी, सरोज देवी, सोनिया, पायल, सुमनलता, सुनीता, सविता, शिक्षा, अनन्या, अंजलि, कृष्णा देवी, सुशीला, पूजा, राजबाला, सुनील, निर्मला, सोनिया, रेणु, प्रमिला, संतोष, डॉ. सुनैना, डॉ. शिल्पा, डॉ. सुमन, डॉ. दीपिका, डॉ. अंबिका, सुनीता, निर्मल, जगवंती, रीना, नीतू, निशा, कृष्णा को सम्मानित किया गया।
आयोजन में ये रहे मौजूद
आयोजन में नगरपरिषद चेयरमैन संजय छपारिया, नगराधीश अमित मान, सुशासन सहयोगी रूपकुंवर सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सहारण, पुष्पा गुप्ता, जिला बाल संरक्षण अधिकारी नीलकमल, नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी सभ्रवाल, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी राजेश्वर मुदगिल, जिला कल्याण अधिकारी विनोद चावला, जिला सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिकारी अमित लांबा आदि मौजूद रहे।