फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पति के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रावलधी निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर महिला की सास, ननद, देवर व ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला ने परिवार में चल रहे जमीन विवाद को लेकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

महिला के पति ने गांव में ही खाद-बीज की दुकान की हुई है। शनिवार को पति की दुकान पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों ने ताला लगा दिया। इसके बाद जब महिला का पति अपने पिता के पास गया और ताला लगाने का कारण पूछा तो वहां विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद उसके भाई, बहन व माता पिता ने उसके साथ मारपीट की। विवाद के बाद परिजनों ने 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
सदर थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि कुछ समय से परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा हँ। शनिवार को महिला के पति राजेश ने शिकायत देकर बताया कि जमीनी विवाद से तंग आकर सुदेश ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति की शिकायत पर मृतका की सास, ससुर, देवर व ननद के खिलाफ धारा 306, 34 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें