फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दवा लेकर लौट रहे दंपती को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल

Sat, 17 Jun 2023 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को एक अन्य बाइक चालक ने टक्कर मार दी। घटना में दंपती घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान गांव रासीवास निवासी बलदेव और बीरमती के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर दूसरे आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल बलदेव ने बताया कि 16 जून को वह पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कितलाना दवाई लेने के लिए गया था। रात नौ बजे वे दवाई लेकर कितलाना से घर लौट रहे थे। उसी दौरान जब वे थोड़ी दूर पहुंचे तो सामने से आ रही एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण वे बाइक समेत नीचे गिर गए और उन्हें काफी चोटें आई। बाद में उसके साले ने दोनों को सीएचसी गोपी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दादरी रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें