फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पोल गिरने से घायल महिला ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Tue, 17 Jun 2025 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
14 जून की शाम ऊपर पोल गिरने से घायल हुई थी समसपुर गांव निवासी महिला, गुरुग्राम के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
विज्ञापन

- दिल्ली पुलिस में कार्यरत पति ने बिजली निगम को ठहराया पत्नी की मौत का जिम्मेदार

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सीमेंट का पोल गिरने से घायल समसपुर निवासी महिला की उपचार के दौरान गुरुग्राम के एक अस्पताल में मौत हो गई। मृतका सवीन (36) के पति राजेश कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बिजली निगम को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस को दिए बयान में राजेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी सवीन ने गांव के अड्डे पर कपड़ों की दुकान कर रखी थी। 14 जून की शाम को वे दोनों दुकान बंद करके घर जा रहे थे। राजेश ने बताया कि सवीन उनसे कुछ कदम आगे चल रही थीं। जब वे घर के समीप पहुंचे तो एक सीमेंट का पोल उनकी पत्नी के ऊपर गिर गया।
विज्ञापन

हादसे में गंभीर रूप से घायल सविन को परिजन दादरी के एक निजी अस्पताल लेकर आए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद सविन को रोहतक रेफर किया गया। 15 जून को परिजन महिला की हालत में सुधार न होने पर गुरुग्राम के एक अस्पताल में ले गए और वहां उपचार के दौरान सविन की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी तेजपाल सोनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

- एक माह पहले भी गिरा था पोल
शिकायतकर्ता राजेश ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत बिजली निगम की लापरवाही से हुई है। करीब एक माह पहले भी बिजली का पोल गिर गया था। हालांकि, उस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई थी। उस हादसे से भी निगम अधिकारियों ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें