फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने लगाया फंदा, पति और सास पर केस दर्ज

Sat, 16 Nov 2024 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। रानीला निवासी एक महिला ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर फंदा लगा लिया। बौंदकलां थाना पुलिस ने शुक्रवार को दादरी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर पति व सास पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गुरुग्राम के बोहड़ा खेड़ा निवासी अनिल ने बताया कि उसने अपनी छोटी बेटी सविता की शादी 9 मई 2023 में रानीला निवासी देशराज से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। काफी दिन तक उसकी बेटी सहन करती रही और इसके बाद जानकारी अपनी मां को दी।
अनिल कुमार ने बताया कि करीब तीन माह पहले ही इस मसले पर वह बेटी की ससुराल आए थे। उसके ससुराल पक्ष से बातचीत कर रवैया सुधारने के लिए कहा। इसका भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सविता का मायके जाना बंद करवा दिया।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि उसके बड़े बेटे को लड़का होने और दादा की मौत होने पर भी ससुराल पक्ष के लोगों ने सविता को बोहड़ा खेड़ा नहीं आने दिया। तीन दिन पहले सविता ने फिर से उनकी प्रताड़ना की जानकारी दी। 13 नवंबर को वह अन्य परिजनों के साथ सविता की ससुराल पहुंच गए। वहां उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।
पिता ने बताया है कि 14 नवंबर को उन्हें सूचना मिली की सविता ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद वह रानीला पहुंचे तो सविता का शव बेड पर पड़ा था। उसके गले पर निशान मिला। वहीं, अनिल के बयान पर पुलिस ने सविता के पति व सास पर केस दर्ज कर लिया। दादरी नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


मृतक महिला के पिता के बयान पर पुलिस ने पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-सुभाषचंद्र, डीएसपी, बौंदकलां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें