फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला माली ने जेई पर लगाया जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप

Fri, 20 Sep 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में दी शिकायत पर संज्ञान लेकर शहर थाना पुलिस ने जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 132 केवी पाॅवर सब स्टेशन में तैनात महिला माली ने जेई पर जातिसूचक शब्द बोलने का आरोप लगाया है। एसपी कार्यालय में दी शिकायत पर संज्ञान लेकर शहर थाना पुलिस ने वीरवार को जेई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को बिजली निगम में बतौर माली कार्यरत महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले काफी समय से एक जेई उसे जातिसूचक शब्द कहता है। 17 अगस्त को भी उसे धमकाया और जाति सूचकशब्द कहकर अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया कि वह कई बार जेई को व्यवहार सुधारने के लिए बोल चुकी है। बावजूद इसके उन्होंने जातिसूचक शब्द बोलने बंद नहीं किया। महिला ने बताया कि 27 अगस्त को उसने एसएचओ को भी शिकायत दी। इसके बाद महिला जांच अधिकारी ने उसे दो बार थाने बुलाया और उसके व बेटे के बयान दर्ज किए। घटनाक्रम के गवाहों के बयान तक पुलिस ने दर्ज नहीं किए।
महिला ने बताया कि 13 सितंबर को वह ड्यूटी पर गई तो उसे फिर जातिसूचक शब्द कहे गए। इसके चलते 17 सितंबर को उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें