बौंदकलां। गांव कमोद में पशुओं के लिए चारा काटते समय करंट की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पति के बयान पर इत्तफाफिया मौत संबंधी कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने बताया कि रविवार देर शाम को महिला बाला अपने पशुओं के लिए गंडासे से चारा काट रही थी। बारिश का मौसम होने के कारण अचानक गंडासे की मोटर में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल चरखी दादरी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति बलजीत के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए सोमवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों के हवाले कर दिया। मृतका के 20 और 18 वर्षीय दो संतान हैं।
फोटो- 05
नागरिक अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद