फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी- भिवानी सड़क पर हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए दादरी सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। महिला अपने बेटे के साथ ढाणी फौगाट में शादी में शामिल होने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि भिवानी निवासी महिला दर्शन पत्नी जयभगवान और उसका बेटा विनोद बाइक पर सवार होकर सोमवार को भिवानी से दादरी शहर की ओर आ रहे थे। दोनों गांव ढाणी फौगाट शादी में शामिल होने जा रहे थे। गांव चरखी के समीप बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया, जिससे बाइक गिर गई। विनोद सड़क के किनारे रेत में जा पड़ा, जबकि महिला सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में चोटें लगी। कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें