फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित एक और व्यक्ति ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। संक्रमित व्यक्ति हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल था। व्यक्ति की गत तीन दिसंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव में आई थी। इसके अलावा मंगलवार को छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को कोरोना से गांव धनासरी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। उसका हिसार प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। जिले में कोरोना से अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को गांव मालकोष निवासी 15 वर्षीय किशोरी, शहर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, 43 और 39 वर्षीय महिलाएं, जगरामबास निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति जगरामबास, गांव चिड़िया निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में 175 केस एक्टिव हैं। मंगलवार को 934 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें