फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलने से महिला की मौत, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित पांच पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपापुरी निवासी एक महिला की बुधवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रोहतक के बहु अकबरपुर निवासी सुरेश ने बताया कि उसकी बेटी तेजवंती (22) की शादी दिसंबर 2018 में चंपापुरी की गली नंबर सात के रवि से हुई थी। सुरेश ने बताया कि शादी के छह माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस मसले पर दोनों पक्षों में चार-पांच बार पंचायत भी हुई और उन्होंने अपनी बेटी को समझा-बुझाकर ससुराल भेज दिया।
सुरेश ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे तेजवंती का उसके पास फोन आया था। फोन पर तेजवंती ने उन्हें चंपापुरी आने की बात कही थी। इसके बाद शाम छह बजे तेजवंती के ससुराल पक्ष के लोगों का उसके पास फोन आया और उन्होंने उसकी बेटी के जहर निगलने की बात कही। सुरेश ने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक उसकी बेटी को मृत घोषित कर चुके थे। इस संबंध में पुलिस ने पति समेत सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ धारा 304-बी और 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें