फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करते समय कूलर से करंट लगने पर महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बौंद खुर्द में घर में सफाई करते समय कारगिल में तैनात फौजी की पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। बौंदकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर इस संबंध में 174 सीपीआरसी की कार्रवाई की है। मृतका की पहचान बौंद खुर्द निवासी राजरानी (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतका के भाई प्रमोद ने पुलिस बयान में बताया कि राजरानी बुधवार दोपहर करीब दो बजे अपने घर में साफ-सफाई कर रही थी। उसी दौरान उसे कूलर से करंट लग गया। करंट लगने से वो अचेत हो गई और परिजन तुरंत उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम कराया।
अपने पति के साथ कारगिल जाने की थी तैयारी
मृतका के परिजनों ने बताया कि साल 2018 में राजरानी की शादी बौंद खुर्द निवासी विकास के साथ हुई थी। विकास आर्मी में है और फिलहाल कारगिल में तैनात है। विकास छुट्टी लेकर घर आया हुआ है। दोनों की शादी से दो वर्षीय लड़की भी है। विकास इस बार अपनी पत्नी को अपने साथ कारगिल लेकर जाने वाला था। इसके लिए उसने टिकट करा लिया था। वीरवार को अपने घर से कारगिल के लिए निकलने वाले थे।
विज्ञापन

शव को कब्जे में लिया और दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई प्रमोद के बयान पर इस मामले में इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, जांच अधिकारी एवं एसआई, बौंदकलां थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें