फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से गई महिला की जान, तीन दिन में पांचवीं मौत, 43 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण जिले में एक महिला की मौत हो गई। महिला का इलाज हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। तीन में दिन कोरोना से यह पांचवीं मौत है। दूसरी ओर सोमवार को जिले में 43 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले 553 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को दो महिलाओं की मौत के बाद सोमवार को गांव सांवड़ निवासी 52 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। महिला कुछ दिन से हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन थी। महिला की मौत की सूचना सोमवार को सिविल अस्पताल प्रशासन को मिली। जिला में कोरोना संक्रमण से 33 लोगों की मौत हो चुकी हैै। दूसरी ओर दोेे बच्ची और 17 महिलाओं सहित 43 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला में अब कोरोना के एक्टिव केस 553 है। विभाग की ओर से अब तक 155504 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। सोमवार को 637 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। 151635 लोगों की अब तक कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1681 सैंपल की रिपोर्ट अभी लंबित है।
81 हजार पहुंचा वैक्सीन का आंकड़ा
सोमवार को विभाग की ओर से जिले में 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 1700 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन का आंकड़ा 81 हजार हो गया है। सीएचसी गोपी, बाढड़ा, सिविल अस्पताल दादरी, सीएचसी बौंद कलां, इमलोटा, संतोखपुरा, झोझू कलां सहित 17 केंद्रों में कोरोना के टीके लगाए गए। कोरोना टीका के लिए विभाग व सामाजिक कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये लोग मिले संक्रमित
वेयर हाउस नजदीक निवासी 45 व 55 वर्षीय व्यक्ति, बेरला निवासी 25 वर्षीय युवती, नगर परिषद नजदीक निवासी 22 वर्षीय युवक, बेरला निवासी 65 वर्षीय महिला, नगर के वार्ड 20 निवासी 12 वर्षीय बच्ची, वार्ड 20 निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, लोहारू रोड निवासी 28 वर्षीय युवक, हीरा चौक निवासी 27 वर्षीय युवक, रामबास निवासी 22 वर्षीय युवती, ढाणी फौगाट निवासी 24 वर्षीय युवती, मौड़ी निवासी 28 वर्षीय युवती और 44 वर्षीय महिला, लोहारू रोड निवासी 55 वर्षीय महिला, बाढड़ा निवासी 42 वर्षीय महिला, लोहारू रोड निवासी 36 वर्षीय महिला, गांव नीमली निवासी 11 वर्षीय लड़की, बलाली निवासी 74 वर्षीय व्यक्ति, घिकाड़ा रोड निवासी 24 वर्षीय युवक, खेड़ी सनवाल निवासी 20 वर्षीय युवती, शहर के भिवानी रोड निवासी 28 वर्षीय युवक, गांव मंदौली निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, प्रेमनगर कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय महिला, लांबा निवासी 28 वर्षीय युवती, एमसी कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, बाढड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, पैंतावास निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, नगर के भिवानी रोड निवासी 82 वर्षीय व्यक्ति, झोझू कलां निवासी 32 वर्षीय महिला, गांव गोपी निवासी 15 वर्षीय लड़की, हंसावास निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, बाढड़ा निवासी 25 वर्षीय युवती, अचीना निवासी 24 साल का युवक, वार्ड दो निवासी 18 वर्षीय युवक, शहरवासी 19 वर्षीय युवक, वार्ड चार निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति, सुभाष चौक निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, मौड़ी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति, ढाणी फौगाट निवासी 20 वर्षीय युवक, बधवाना निवासी 63 वर्षीय व्यक्ति, बधवाना निवासी 33 वर्षीय महिला, एमसी कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय युवक सोमवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सोमवार को एक और महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। इसके अलावा 43 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोगों को चाहिए कि वे कोरोना की इस लड़ाई में विभाग व प्रशासन को पूरा सहयोग करें। चेहरे पर मास्क लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन

डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें