फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 5 साल पहले प्रेम-विवाह करने वाली महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 04 Apr 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मृतका प्रीति अपनी बेटी के साथ। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
फोटो- 05
विज्ञापन

मृतका प्रीति। स्रोत : परिजन
फोटो- 06
शवगृह के पास विलाप करते मृतका प्रीति के पिता जगबीर। संवाद

- शहर निवासी मृतका प्रीति के पिता के बयान पर पुलिस ने पति समेत चार नामजद आरोपियों पर दर्ज किया हत्या का केस, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पांच साल पहले प्रेम विवाह करने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका प्रीति (24) शहर के वार्ड-21 की रहने वाली थी। शादी वार्ड-20 निवासी आशीष उर्फ सेट्ठी से हुई थी। प्रीति के पिता जगबीर के बयान पर शहर थाना पुलिस ने पति आशीष, देवर दीपक, मामा संदीप व मौसी प्रमिला पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में वार्ड-21 जगबीर ने बताया कि उनकी दो संतानें थीं। बेटा विकास बड़ा है जबकि प्रीति छोटी थी। प्रीति की वर्ष 2020 में लोक निर्माण विभाग में क्लर्क की नौकरी लगी थी। विकास कनाडा में रहता है। प्रीति ने नौकरी के चार माह बाद ही शहर के वार्ड-20 निवासी आशीष उर्फ सेट्ठी से प्रेम विवाह कर लिया था। उसकी चार साल की बेटी और दो साल का बेटा है।
विज्ञापन

जगबीर ने बताया कि उनकी बेटी वीरवार शाम को नौकरी के बाद घर आई। उसने बताया कि उसके देवर दीपक की शादी बात चल रही है। उसके मामा संदीप व मौसी प्रमिला प्रीति पर शादी तुड़वाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। बाद में समझाने पर वह ससुराल चली गई। इसके बाद शाम 7 बजे उसने बात भी की। उस दौरान वह खाना बना रही थी।
रात करीब 11 बजे दीपक ने उन्हें सूचना दी कि प्रीति ने फंदा लगा लिया है। तबीयत अधिक खराब होने के कारण उसे शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया है। जब वे मौके पर पहुंचे तो प्रीति का पति आशीष वहां से भाग गया।
विज्ञापन

विकास ने गाड़ी का शीशा तोड़कर प्रीति को बाहर निकाला। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को पुलिस ने बयान दर्ज किए और कागजी प्रक्रिया पूरी शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों के हवाले किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें