फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने निगली जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कलियाणा निवासी एक महिला ने रहस्यमय परिस्थितियों में घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सिविल अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह झोझूकलां थाना पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बेरी निवासी प्रमिला (23) की शादी पांच साल पहले कलियाणा निवासी सुनील से हुई थी। उसके एक तीन साल का बेटा और एक आठ माह की बेटी है। शनिवार शाम प्रमिला ने घर पर रहस्यमय परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर के प्रभाव से कुछ समय बाद प्रमिला की तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्रमिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर प्रमिला के मायके पक्ष के लोग भी बेरी से देर रात दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे। रविवार सुबह पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया। झोझूकलां थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें