फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कल मरती है आज मर': फोन पर पति ने अपनी पत्नी से किया बुरा बर्ताव, महिला ने जहर खाकर दी जान

Sat, 16 Aug 2025 04:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी चरखी दादरी

सार

पति के बुरे बर्ताव के बाद महिला ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। महिला अपने पति से अलग रहती थी। मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति से फोन पर बात करने के 30 मिनट बाद ही शुक्रवार शाम मिसरी गांव में महिला ने जहर निगल लिया। शनिवार सुबह दादरी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मिसरी गांव निवासी सतपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी अंजू की शादी साल 2017 में रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी मनीष से की थी। पिछले करीब चार साल से अंजू के ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसके चलते वह गुरुग्राम स्थित एक बैंक में जॉब करने लगी और छह साल के बेटे को अपने पास रखने लगी। छुट्टी के दिन वह मायके आ जाती थी।

शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अंजू की पति मनीष से फोन पर बात हुई। उस दौरान अंजू को उसके पति ने कहा कि कल मरती हो तो बेशक आज मर जा। बुरा बर्ताव कर मनीष ने फोन काट दिया। वहीं, इसके बाद परिजन पशुओं का दूध निकालने के लिए प्लॉट में चले गए और पीछे से अंजू ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को लौटने पर पता चला वे  तुरंत अंजू को लेकर दादरी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 नागरिक अस्पताल लाया गया शव

मायका पक्ष के आरोप लगाने के बाद बौंदकलां थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम दादरी नागरिक अस्पताल में कराया गया। सतपाल के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति मनीष, ससुर ओमप्रकाश और सास सुमन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 
मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद अंजू का शव परिजनों को सौंप दिया। -राजकुमार, एसआई एवं एसएचओ, बौंदकलां पुलिस थाना

ये भी पढ़ें: फतेहाबाद में मजदूर की हत्या: गर्दन पर कस्सी से किए वार, बेटा भाग ले गया था विवाहिता; मिल रही थीं धमकियां

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें