फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रवासी श्रमिक मिला मलेरिया पॉजिटिव, अब दो हुई संख्या

Fri, 18 Jul 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 19
विज्ञापन

कबाड़ी की दुकान में रखे टायर में लारवा मिलने के बाद दवा डालता स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी। संवाद

फोटो:20
शहर के महेंद्रगढ़ रोड स्थित संस्थान में रखे गमलों में लारवा मिलने पर खाली करते स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी। संवाद
- इस सीजन में डेंगू के 3 तो मलेरिया के दो केस मिले, स्वास्थ्य विभाग एहतियात बरतते हुए घर-घर भेज रहा टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव होने से मलेरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। हाल ही में बाढड़ा क्षेत्र में रहने वाला एक प्रवासी श्रमिक मलेरिया पॉजिटिव मिला है। इसके बाद इस सीजन में मलेरिया के दो केस हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी डेंगू व मलेरिया से बचने के लिए लगातार घर-घर पहुंचकर लारवा की जांच कर रहे हैं। वहीं, बुखार संदिग्ध मरीजों की खून की जांच भी की जा रही है, ताकि, मलेरिया व डेंगू केस समय रहते पकड़ में आ जाएं।
विज्ञापन

जिले को डेंगू व मलेरिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जागरूकता रैली निकाली जा रही है। जबकि टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक भी कर रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई मध्य तक घर-घर जाकर मलेरिया जांच के लिए 38,840 स्लाइड तैयार की हैं, जिनमें कोई भी मरीज मलेरिया पॉजिटिव केस नहीं मिला। इसके अलावा, 3,059 मरीजों की रैपिड डायग्नोस्टिक किट से जांच की गई और इनमें एक मलेरिया पॉजिटिव केस पाया गया। जिले में अब दूसरा मलेरिया पॉजिटिव केस मिला है।
इन गांवों में मिले हैं डेंगू मरीज
इस सीजन में डेंगू का पहला केस गांव डोहका हरिया में मिला था। इसके बाद मिसरी गांव में दूसरा केस पाया गया। तीसरा केस शहर के वार्ड-14 में मिला। डेंगू की पुष्टि होने के बाद विभाग ने इनके आसपास के 50 घरों में दवा का छिड़काव करवाने के अलावा लोगों के नमूने भी लिए।
विज्ञापन

वर्सन:
टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य जांच कर रही हैं। लारवा मिलने पर मालिकों को नाेटिस भी दिए जा रहे हैं। मलेरिया का जिले में दूसरा पॉजिटिव केस मिला है।
-डॉ. सुमन तंवर, मलेरिया व डेंगू नोडल अधिकारी, दादरी स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें