फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी चेक के जरिये फर्म के खाते से निकलवाए 1.98 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। फर्जी चेक लगाकर एक फर्म के खाते से एक लाख 98 हजार रुपये निकलवाने का मामला सामने आया है। फर्म के डायरेक्टर की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने एक अन्य फर्म के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में घसोला निवासी सुरमवीर ने बताया कि वह एसबीपी-12 फर्म में डायरेक्टर है। उसकी फर्म के दो चेक संख्या 33090628 और 33090643 उसके पास थे। इन्हीं सीरियल नंबर के दो फर्जी चेक तैयार करवाकर खाते से एक लाख 98 हजार की नकदी निकलवा ली। शिकायतकर्ता ने इसका आरोप एक फर्म पर लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को असली और फर्जी चेक की कॉपी भी सौंपी है। शिकायत पर संज्ञान लेकर सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में धारा 419, 420, 467, 468 और 471 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें