फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत ः 20 दिन बाद जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं, 115 लोग मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बुधवार को 20वें दिन कोरोना संक्रमित की मौत का सिलसिला थमा। बुधवार को किसी संक्रमित की मौत तो नहीं हुई, लेकिन 115 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ 72 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 1839 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना जांच के लिए 634 सैंपल लिए। इसके अलावा पीजीआई और निजी लैब से जो सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं उनमें 115 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 4460 हो गई है। जिले में अब तक कोरोना जांच के लिए 172237 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 167074 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल 703 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। जिले में 735 कोरोना के मामले सक्रिय हैं। 134 संक्रमित आइसोलेशन वार्डों में भर्ती हैं, जबकि 601 होम आइसोलेट हैं। जिले में 33453 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ चुके हैं।
बुधवार को यहां मिले कोरोना पॉजिटिव केस
बुधवार को दादरी शहर में 28 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। ढाणी फौगाट में 9, अचीना में तीन, बौंदकलां में चार, बलाली में 10, रानीला में तीन संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा मकड़ाना, महराणा, चंदेनी, भागेश्वरी, सौंप, कासनी, सांवड़, सांजरवास, किष्कंधा, दगड़ोली, भैरवी, बालरोड, मंदोली, मौड़ी, रूदड़ोल, कमोद, रावलधी, डोहकी, कादमा, अचीना, दूधवा, महराणा, मानकावास, मिसरी, खातीवास, फतेहगढ़, बिरही कलां, पिचोपा, पैंतावास कलां, झोझूकलां, खेड़ी बूरा आदि गांवों में भी कोरोना पॉजिटिव मामले बुधवार को सामने आए हैं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में हुआ सबसे अधिक वैक्सीनेशन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि बुधवार को 17 सेशन लगाए गए। 9 सेशन 45 वर्ष से अधिक की उम्र के लोगों के लिए और आठ सेशन 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के लोगों के लिए लगाए गए। सिविल अस्पताल में 317, एमसीएच में 183, बौंदकलां में 40, इमलोटा में 60, रानीला में 10, झोझूकलां में 200, बलकरा में 210, संतोकपुरा में 200, मानकावास में 169, माई कलां में 200, गोपी में 90, बाढड़ा में 10, हड़ौदी में 10, कादमा में 130 और छपार में 10 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया।
बुधवार को 115 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 72 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वैक्सीनेशन कार्य लगातार जारी है और बुधवार को हमने 17 सेशन लगाकर 1839 लोगों को वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

डॉक्टर सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें