फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये

Thu, 05 Sep 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर एक युवक ने खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। उसकी शिकायत पर अब शहर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित जयप्रकाश ने बताया कि 2 सितंबर को वह एसबीआई में गया था। इसके बाद 11:20 पर वह शहर के लोहारू रोड स्थित महाराष्ट्रा बैंक के एटीएम में चला गया। यहां उसने मशीन में अपना एसबीआई का डेबिट कार्ड पैसे निकालने के लिए डाला, लेकिन ट्रांजेक्शन नहीं हुई।
जयप्रकाश ने बताया कि एटीएम में उसी दौरान एक युवक आ गया और उसने अपना डेबिट कार्ड डाल दिया। लेकिन उसका कार्ड मान्य नहीं हुआ। बाद में जयप्रकाश ने अपना कार्ड डाला और पैसे निकालने के लिए पासवर्ड डाल लिया। उक्त व्यक्ति ने पासवर्ड देख लिया। इसके बाद उक्त युवक ने जयप्रकाश के कार्ड से रुपये निकालने की बात कही और उसने अपना डेबिट कार्ड उसे दे दिया।
विज्ञापन

जयप्रकाश ने बताया कि इसके बाद उक्त युवक ने उसे अपना डेबिट कार्ड दे दिया। घर जाकर जब बैलेंस जांचा तो पांच ट्रांजेक्शन के जरिये खाते से 40 रुपये निकले मिले। इसके बाद उसने बैंक में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उक्त युवक की ओर से दिया गया कार्ड जयवीर का है। आरोपी ने चार ट्रांजेक्शन 9500 रुपये की जबकि पांचवीं बार उसने दो हजार रुपये निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें