फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रांसफार्मर से तांबे के तार चुराने का आरोपी काबू

Wed, 22 Oct 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 2 : दादरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। विज्ञप्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्रेमनगर काॅलोनी की गली नंबर एक में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर तांबे के तार चोरी करने के मामले में गांव मोड़ी निवासी सतीश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बिजली निगम दादरी के उपमंडल अधिकारी गौरव कुमार ने मंगलवार को पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि प्रेमनगर गली नंबर एक में भगत सिंह चौक के समीप से सोमवार रात दो से चार बजे के बीच दो अज्ञात लोगों ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर तांबे के तार चुरा लिए। शिकायत में बताया कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की वारदात कैद हुई है। वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी सिटी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल सुमित ने गांव मोड़ी निवासी आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया। आरोपी को पूछताछ के लिए बुधवार को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें