गुरुकुल में विजेता खिलाडियों के साथ पदाधिकारी व कोच।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। चंपापुरी क्षेत्र स्थित आर्य हिंदी-संस्कृत महाविद्यालय एवं गुरुकुल के विजेता खिलाडि़यों को सम्मानित किया गया। हाल ही में संपन्न हुई जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में जिम्नास्टिक खिलाड़ियों ने अंडर 14, अंडर 17 व अंडर- 19 आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया है।
गुरुकुल के 19 खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन कराया है। इस कामयाबी पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी दादरी डॉ. संध्या सुमन, एईओ प्रदीप सांगवान, एईईओ सुनील सांगवान व प्राचार्य जसवंत ने विजेताओं को बधाई दी है।
ऋतेश शास्त्री ने बताया कि जिल स्तर पर जीत दर्ज करने के बाद अब ये खिलाड़ी राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में दादरी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। गुरुकुल के प्रधान रणवीर सिंह मंदोला ने कहा कि संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिया जाता है ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके। उपप्रधान देवदत्त आर्य व मंत्री सत्यवीर शास्त्री ने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास करने को कहा।
इस अवसर पर प्राचार्य सुरेंद्र कुमार शास्त्री, कोषाध्यक्ष सुकर्मपाल, अजय कुमार शास्त्री, जिमनास्टिक कन्वीनर दलवीर, कोच विक्रम, कोच जगदीश, कोच सोनू, रोहित शास्त्री, राकेश, सत्यपाल सिंह, यज्ञवीर आर्य और ललित शास्त्री आदि मौजूद रहे।