फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राजस्थान से बिहार जा रही शराब की खेप पकड़ी

Wed, 11 Sep 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब के साथ पकड़े गए तस्कर। पुलिस विभाग
विज्ञापन
दो गाड़ियां जब्त, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

1550 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले थे हरियाणा, यूपी और राजस्थान निवासी पांचों आरोपी, 332 किलोमीटर चलते ही पुलिस ने दबोचा
शराब के 2200 पाउच बरामद, आगे रेकी करती चल रही थी आरोपियों की एक गाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। राजस्थान से बिहार अवैध रूप से शराब की खेप पहुंचा रहे छह तस्करों को बौंदकलां थाना पुलिस ने काबू किया है। चार आरोपी हरियाणा के सोनीपत और झज्जर जिले के रहने वाले हैं। वहीं, दो अन्य आरोपी राजस्थान और उत्तर-प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों की दो गाड़ियां और शराब के 2200 पाउच जब्त कर लिए। उनके खिलाफ बौंदकलां थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
हेड कांस्टेबल हरदीप ने बताया कि उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए बौंदकलां में मौजूद थी। उसी दौरान सूचना मिली कि कुछ युवक राजस्थान से बिहार तक शराब तस्करी करते हैं। वहां महंगे दामों पर शराब बेचते हैं। अब वे राजस्थान से भिवानी, रानीला, झज्जर और दिल्ली के कच्चे रास्तों के जरिये बिहार जाएंगे। कुछ देर बाद दादरी क्षेत्र से गुजरेंगे।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना थी कि आरोपी दो गाड़ी लिए हुए हैं। एक गाड़ी पुलिस नाकों की स्थिति जांचने के लिए आगे चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बौंदकलां नहर क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद खेरड़ी मोड़ की तरफ से आ रहीं दो गाड़ियों को रुकवा लिया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कार में सीट और डिकी से शराब के 2200 पाउच मिले। कार में यूपी के गामरी निवासी अमर और राजस्थान के भोजासर निवासी सदासुख सवार मिले। वहीं, दूसरी गाड़ी में झज्जर के बुपनिया निवासी वरुण, झज्जर जिले के बहादुरगढ़ निवासी टिंकू, सोनीपत के रोहणा निवासी सुनील व खुरमपुर निवासी अमित सवार मिले।
विज्ञापन


25 फीसदी दूरी ही कर पाए तय
आरोपियों ने राजस्थान से बिहार शराब पहुंचाने के लिए वाया दादरी, झज्जर व दिल्ली का रूट अपनाया। इस रूट के जरिये उन्हें 1550 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। करीब 25 फीसदी यानी 332 किलोमीटर की दूरी तय करते ही वे पकड़े गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें