कनीना रोड नाके से गुजरने वाले वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी व मौके पर मौजूद एसपी पूजा वशिष्ठ। सं
चरखी दादरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी पूजा वशिष्ठ ने बाहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की। इससे पहले एसपी ने अपनी टीम के साथ नाकों की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी भी जांची। उन्होंने नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नाकों से गुजरने वाले वाहनों की गहनता से जांच करने के लिए कहा। संवाद
फोटो 40
कनीना रोड नाके से गुजरने वाले वाहन की जांच करते पुलिसकर्मी व मौके पर मौजूद एसपी पूजा वशिष्ठ। संवाद