ग्रामीणों से जन समस्याओं की जानकारी लेतीं मनीषा सांगवान।
- फोटो : CharkhiDadri
पेय मनीषा सांगवान फाउंडेशन की अध्यक्षा मनीषा ने शनिवार को गांव कंहेटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। पर्याप्त पेयजल मुहैया न होने से दिनचर्या में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने उन्हें बताया कि गांव में यातायात के साधनों का भी अभाव है। इस वजह से उनका आवागमन मुश्किल होता है। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए फाउंडेशन अध्यक्षा ने गांव में पानी का टैंकर भेजकर पेयजल सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेश सरपंच, मंसाराम पूर्व सरपंच ,जगदेव पूर्व सरपंच, रणधीर जांगड़ा, सत्यवान पंच सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।