फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट झेल रहे कंहेटी गांव में टैंकर भेजेगी फाउंडेशन

विज्ञापन
ग्रामीणों से जन समस्याओं की जानकारी लेतीं मनीषा सांगवान। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
पेय मनीषा सांगवान फाउंडेशन की अध्यक्षा मनीषा ने शनिवार को गांव कंहेटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। पर्याप्त पेयजल मुहैया न होने से दिनचर्या में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने उन्हें बताया कि गांव में यातायात के साधनों का भी अभाव है। इस वजह से उनका आवागमन मुश्किल होता है। ग्रामीणों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए फाउंडेशन अध्यक्षा ने गांव में पानी का टैंकर भेजकर पेयजल सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेश सरपंच, मंसाराम पूर्व सरपंच ,जगदेव पूर्व सरपंच, रणधीर जांगड़ा, सत्यवान पंच सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें