फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सड़कों से सफेद पट्टियां गायब, कोहरे में हादसों की आशंका

Fri, 15 Nov 2024 03:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट:
विज्ञापन

- जिले के कुछ मुख्यमार्गाें के अलावा लिंक व अप्रोच मार्गाें पर भी नहीं हैं सफेद पट्टियां, दो दिनों से जिले में छा रहा घना कोहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में पिछले दो दिनों से घना कोहरा छा रहा है। इधर, कई सड़कों से सफेद पट्टियां गायब हैं। सड़क पर सफेद पट्टियां न खींची होने से वाहन चालकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। इससे हादसों की भी आशंका बनी हुई है। इस समय मुख्यमार्गाें के अलावा लिंक व संपर्क मार्गाें पर सफेद पट्टियां बनवाने की दरकार है।
विभिन्न गांवों को शहर को जोड़ने वाली अधिकतर मुख्य सड़कों पर सफेद पट्टियां नहीं हैं। कुछ सड़कें ऐसी हैं, जहां कुछ दूर बाद सफेद पट्टियां मिटी हुई हैं। इन मुख्य सड़कों से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहनों का अवागमन रहता है। आने वाले दिनों में कोहरे की अधिकता बढ़ने के साथ ही वाहनों के सड़क से नीचे उतरने या फिर किनारे पर पेड़ों से टकराने की आशंका रहेगी।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर अधिकारियों को समय रहते ध्यान नहीं देने की जरूरत है। हालांकि, गनीमत है कि दो दिन से घना कोहरा छाने पर भी जिले में कोई सड़क हादसा नहीं हुआ है।
- इन मार्गाें पर नहीं मिलीं सफेद पट्टियां
लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते दादरी-चिड़िया मार्ग, दादरी-रोहतक मार्ग, रावलधी-दादरी बाईपास, रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग, कॉलेज रोड पर इस समय दोबारा सफेद पट्टियां बनाने की दरकार है। हालांकि, यहां विभाग की ओर से पहले सफेद पट्टियां कराई गई थीं जो मिट चुकी हैं।
किस मार्ग से प्रतिदिन गुजरते हैं कितने वाहन



1- दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग : दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग से प्रति दिन 8 हजार भारी व छोटे वाहनों का अवागमन होता है। यह सड़क कई जगहों पर जर्जर है जबकि सड़क किनारे लंबी दूरी में सफेद पट्टियां भी मिटी हुई हैं। पहले इस मार्ग पर कई हादसे हो चुके हैं।


2- दादरी-चिड़िया मुख्यमार्ग : दादरी-चिड़िया रोड से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक वाहन चालक गुजरते हैं। करीब 15 कलोमीटर की दूरी में सड़क कई जगहों से क्षतिग्रस्त है जबकि यहां सफेद पट्टियां भी मिटी हुई हैं। यहां से छोटे वाहनों का आवागमन ज्यादा होता है।

3- रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग : रावलधी-भिवानी लिंकमार्ग से प्रतिदिन पांच हजार वाहन गुजरते हैं। इनमें से अधिकतर भारी वाहन होते हैं। इस मार्ग पर आरओबी सड़क जर्जर है जबकि मिट्टी जमा होने से चालकों को सड़क का किनारा नजर नहीं आता।
4- रावलधी-दिल्ली बाईपास : रावलधी-दिल्ली बाईपास का निर्माण लगभग 4 माह पहले ही पूरा किया गया है। इस मार्ग से दिल्ली, गुरुग्राम व झज्जर रूट पर चलने वाले आठ हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। यहां भी सफेद पट्टियां बनवाने की जरूरत है।
विज्ञापन

वाहन चालक बोले : सफेद पट्टी की कमी से बढ़ेंगे सड़क हादसे
वाहन चालक संजय कुमार, प्रदीप कुमार, हरदयाल सिंह, सोमबीर , रामअवतार व मनोज कुमार आदि ने बताया कि अभी तो कोहरे की शुरुआत है। आने वाले दिनों में कोहरा और घना होगा। ऐसे में अधिकारियों को सड़कों पर सफेद पट्टियां बनवानी चाहिए। अन्यथा सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ेगा।



वर्सन:
दादरी-चिड़िया रोड और दादरी-रोहतक मार्ग का पुनर्निर्माण होना है। सड़क हादसों को रोकने के लिए सभी मार्गों पर जल्द ही सफेद पट्टियां खिंचवा दी जाएंगी।

-कृष्ण कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी विभाग



फोटो: 13
दादरी-रोहतक मुख्यमार्ग से गायब सफेद पट्टी और गुजरते वाहन चालक। संवाद

फोटो: 14
रावलधी-भिवानी लिंक मार्ग से गायब सफेद पट्टी। संवाद

फोटो: 15
दादरी-चिड़िया रोड से नदारद सफेद पट्टी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें