- अब तक 5793 क्विंटल गेहूं का बीज भी दिया जा चुका किसानों को, सरसों की बिजाई हो चुकी पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को 347 मीट्रिक टन डीएपी पहुंची। इसका वितरण किया जा रहा है। अब तक 5793 क्विंटल गेहूं के बीज का वितरण हो चुका है। 323 मीट्रिक टन डीएपी खाद शुक्रवार को पहुंच जाएगी। शुक्रवार को 323 एमटी खाद आएगी।
डीएपी खाद व गेहूं के बीज के लिए किसान एक माह से परेशान हैं। यह मुद्दा हाल ही में विधानसभा सत्र में भी उठाया गया है। इस समय गेहूं की बिजाई का काम जारी है। किसान सरसों की बिजाई कर चुके हैं। गेहूं की बिजाई दिसंबर माह तक चलेगी। ऐसे में दिसंबर तक डीएपी की जरूरत बनी रहेगी। हालांकि, 25 नवंबर तक गेहूं की अगेती बिजाई होनी है। इस अवधि में 80 प्रतिशत क्षेत्र में गेहूं की बिजाई हो जाएगी। जिन किसानों ने धान की फसल लगा रखी है। वे दिसंबर माह में पछेती बिजाई करेंगे।
वीरवार को जिले में 347 एमटी डीएपी खाद पहुंची है। इसका वितरण किया जा रहा है। शहर में ढाणी फाटक के समीप इफको केंद्र, बौंद कलां पैक्स समिति व बाढड़ा क्षेत्र में कई स्थानों पर खाद का वितरण किया गया। जिले में शुक्रवार को 323 एमटी डीएपी और पहुंच जाएगी। खाद पहुंचने के साथ-साथ वितरण किया जा रहा है।
कहां और कितना बीज किया गया वितरित
अब तक जिले में 5793 क्विंटल गेहूं के बीज का वितरण किया जा चुका है। बाढड़ा में 2400, बौंद कलां 1393 व दादरी ब्लॉक में 2000 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। गेहूं के बीज की इतनी किल्लत नहीं है। गेहूं का 40 किलोग्राम वजन का बैग 1150 रुपये में मिलता है। डीएपी के बैग की कीमत 1350 रुपये है।
वर्सन:
वीरवार को 347 मीट्रिक टन डीएपी पहुंची है। इसका वितरण किया जा रहा है। अब तक 5793 क्विंटल गेहूं के बीज का वितरण हो चुका है। 323 मीट्रिक टन डीएपी खाद शुक्रवार को पहुंच जाएगी। खाद की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग
फोटो 11
पुरानी अनाज मंडी स्थित खाद वितरण केंद्र। संवाद