फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ मंडियों में आज से होगी गेहूं की खरीद, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरडी। जिला प्रशासन ने एक अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संदर्भ में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये उपायुक्त व अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि गेहूं खरीद के लिए दादरी जिला में आठ मंडियां बनाई गई हैं। इनमें हरियाणा वेयरहाउस व हैफेड दो एंजेंसियां जींस की खरीद करेंगी। उन्होंने बताया कि दादरी मंडी में चार दिन हैफेड और दो दिन वेयरहाउस एंजेंसी फसल की खरीद करेगी। इसी प्रकार बाढड़ा, झोझू व बेरला मंडी में वेयरहाउस एंजेंसी और बौंद, कादमा, छपार व बधवाना मंडी में हैफेड खरीद करेगी।
उपायुक्त ने बताया कि गत शाम इस बारे में उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने वीसी में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मंडी में पेयजल, बिजली, पंखों आदि का पूरा प्रबंध होना चाहिए। गेहूं की खरीद 2015 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से ही जानी है। किसानों को फसल का भुगतान समय पर किया जाएगा। प्रदीप गोदारा ने कहा कि मंडी में ई-खरीद पोर्टल के जरिये किसानों को फसल बेचने के लिए बुलाया जाएगा। मंडियों में भी किसान अपना मोबाइल नंबर बताएंगे, उसके बाद उनका गेट पास काटा जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें