फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज आढ़तियों ने दी गेहूं खरीद बंद करने की चेतावनी

विज्ञापन
झोझूकलां खरीद केंद्र पर पड़ा गेहूं और नारेबाजी करते किसान व आढ़ती। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
झोझूकलां में अब तक 36000 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है लेकिन 26000 क्विंटल गेहूं खरीद केंद्र पर ही पड़ा हुआ है। महज 10000 क्विंटल गेहूं का ही अब तक उठान हुआ है। इस वजह से किसानों को उनकी बेची गई फसल का भुुगतान नहीं हो सका है। गेहूं की धीमी उठान के विरोध में रविवार को आढ़तियों और किसानों ने रोष जताया। वहीं, सोमवार शाम गेहूं उठान कार्य में तेजी न आने पर आढ़तियों ने गेहूं खरीद बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

झोझू कलां खरीद केंद्र आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार व प्रशासन की तरफ से बड़े बड़े दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। सरकार द्वारा इस बार रेडी टू लिफ्ट पोर्टल शुरू किया गया हैं। जिस पर फसल उठान के लिए तैयार होने के बाद बैग की संख्या बताते हुए पंजीकरण किया जाता है। पोर्टल पर पंजीकरण के बाद निर्धारित समयावधि में फसल का उठान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि नौ दिन पहले उन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था, लेकिन अब तक उठान नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि किसान बार-बार खरीद केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न तो कोई अधिकार स्पष्ट बात बता रहा है और न ही समस्या का समाधान हो रहा है। आढ़तियों ने बताया कि खरीद केंद्र पर गेहूं को रखने के लिए जगह तक नहीं बची हैं।
विज्ञापन

उठान कार्य मे तेजी लाने के लिए ट्रांसपोर्ट ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। गोदाम में लेबर की कमी के कारण उठान में दिक्कत हो रहीं है। झोझू कलां खरीद केंद्र पर जगह कम होने के कारण परेशानी ज्यादा है। यहां उठान में जल्द तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन

-विकास कुमार, सहायक सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें