फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पश्चिमी हवा शुरू, एक डिग्री गिरा तापमान

Wed, 02 Oct 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में मंगलवार को मौसम शुष्क एवं साफ रहा। 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पश्चिमी हवा चली। इससे नमी की मात्रा घटकर 49 प्रतिशत पहुंच गई। मानसून सीजन के दौरान यह आंकड़ा 75 से 85 प्रतिशत बना हुआ था। दिन का अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार से पश्चिमी हवा शुरू हो गई है। मानसून सीजन के दौरान करीब ढाई माह तक पूर्वी हवा चली। इससे वातावरण में नमी की मात्रा ज्यादा होने से उमस भरी गर्मी बनी रही। अब मानसून की विदाई हो चुकी है।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी हवा सभी प्रकार की फसल के लिए फायदेमंद है। पश्चिमी हवा चलने पर कपास में फल-फूल ज्यादा आते हैं। इससे पैदावार अनुकूल होने के आसार बनते हैं। अन्य फसल का पकाव भी ठीक प्रकार से हो सकेगा। पश्चिमी हवा मानव शरीर के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इस हवा को निरोगी माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें