फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Wed, 02 Oct 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 बिरोहड़ के राजकीय कॉलेज में आयोजित जागरूकता रैली से पूर्व विद्यार्थी और प्रोफेसर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नारों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। पवन कुमार ने विद्यार्थियों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्राचार्या अनीता फोगाट ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में चुनाव के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि चुनाव लोकतंत्र का मुख्य आधार होता है। इसके माध्यम से प्रत्येक मतदाता चुनाव में अपनी भागीदारी अदा कर सकता है। स्वतंत्र रूप से अपनी पसंद का उम्मीदवार चुन सकता है। डॉ. अनीता ने कहा कि जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे मतदान अवश्य करें, क्योंकि एक-एक मत का महत्व है।
इस अवसर पर डॉ. अमरदीप, निशा रानी, ओमबीर, राजेश कुमार, सुनीता, डॉ. पवित्रा देवी, डॉ. राजपाल गुलिया, डॉ. सीटू सिंह, डॉ. मोनिका, मंजू, डॉ. रीना, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


स्वीप टीम ने ग्रामीणों को बताया मतदान का महत्व

चरखी दादरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीधे तौर पर महिलाओं के संपर्क में आती हैं। ऐसे में वे महिलाओं को 5 अक्तूबर को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। यह आह्वान मंगलवार को स्वीप टीम ने कारीदास व कारीरुपा आंगनबाड़ी केंद्र में तैनात स्टाफ से किया।

मास्टर सुंदरपाल फोगाट की अगुवाई में टीम मंगलवार को उण, चंदेनी व नौरंगाबास गांवों में भी पहुंची। वहां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। सुंदरपाल फोगाट ने गांवों की चौपाल में पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया कि वोट करना उनका सांविधानिक अधिकार है। चाहे किसी भी उम्मीदवार की विचारधारा पसंद न आए तो भी वे वोटिंग करने के लिए अवश्य पहुंचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें