धूप निकलने पर चरखी दादरी की गली में खेलते बच्चे।
चरखी दादरी। क्षेत्र में सुबह-शाम के समय ठंड बन रही है। सोमवार व मंगलवार को बादलवाही बनी रही। दिन में धूप खिलने पर लोगों को अब ठंड से राहत मिल रही है। सुबह के हल्का कोहरा भी दिख रहा है। पहले 17 और उसके बाद 19 फरवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव होने के आसार हैं।
मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हवाओं की दिशा दक्षिणी-पूर्वी होने की वजह से कुछ स्थानों पर सुबह हल्की धुंध भी दिख रही है।
उन्होंने बताया कि 17 और उसके बाद 19 फरवरी को एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव होने के आसार हैं। इस बार जनवरी में पड़ी कड़ाके की ठंड और कोहरे का असर रबी की फसलोंं पर भी पड़ा है। अब मौसम अनुकूल होने पर फसलों को फायदा पहुंच रहा है। इस समय फसलों को सुबह-शाम के समय ठंड व दिन में धूप की जरूरत है।